आचार्य पंडित श्री दिनेश पाण्डेय जी उत्तराखण्ड अल्मोड़ा के वैदिक
ज्योतिषाचार्य हैं जो अपनी ज्योतिष विद्या पर पिछले 17 वर्षों से अभूतपूर्व काम कर रहे हैं।
पंडित दिनेश पाण्डेय जी का जन्म पाण्डेखोला, नोगांव, अल्मोडा, उत्तराखंड में हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा
उत्तराखंड में संस्कृत नगरी ऋषिकेश में संपन हुई और आपने उत्तराखण्ड संस्कृत
विश्वविद्यालय हरिद्वार से ज्योतिषशास्त्र में आचार्य की उपाधि प्राप्त की है।
इसके साथ-साथ ऋषिकेश के पंजाब सिन्धु क्षेत्र साधु संस्कृत महाविद्यालय से आप ने
वास्तु, अंकज्योतिष, वैदिक
ज्योतिष, रेखाशास्त्र में भी विशेषज्ञता प्राप्त की है।
ज्योतिष का इनका ज्ञान और अभ्यास लोगों की परेशानियों को सामने लाने एवं उन
परेशानियों के हल खोजने में बेहद मददगार साबित होता है। नजर दोष एवं उपरी बाधाओं
से मुक्ति के लिये भी ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी की सलाह काफी कारगर हैं।
इनके सरल व अचूक घरेलू ज्योतिषीय उपायों और सुझावों से अब तक लाखों लोग अपनी करियर, शादी, प्यार, आर्थिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के हल प्राप्त कर
चुके हैं। किस कुंडली के जातक के लिये कौन सा रत्न या उपरत्न काम करेगा यह इन्हें
भली भांति ज्ञात है। ज्योतिषाचार्य दिनेश पाण्डेय जी से रेडियो व रंगमंच की
प्रसिद्ध हस्तियां भी समय-समय पर परामर्श लेकर धन्य हो चुके हैं।
आप वसई, मुंबई, महाराष्ट्र में रहते
हैं। एवं अधिकतर समय उत्तराखण्ड में ही जनकल्याण कार्यों में ही लगे रहते हैं आपका ज्योतिष के प्रति अपार स्नेह होने के कारण आपने शिव
शक्ति ज्योतिष कार्यालय (पंजीकृत) उत्तराखंड में जन कल्याण के लिए खोला है
जिसकी वर्तमान में 4 शाखाएं भी चल रही हैं| आप मानवता की
जनकल्याण के लिए https://www.dineshshastri.com वेबसाइट भी चलाते हैं जिससे देश विदेश में रह
रहे लोग भरपूर लाभ प्राप्त करते हैं| आप वेबसाइट के जरिए समय समय पर आने
वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरलता से प्रकाशित करते रहते हैं|
मुंबई में भी आप एक सुप्रसिद्ध आचार्य के रूप में कार्यरत हैं । विगत
10/12 वर्षों से भी अधिक समय से सामाजिक
पटल पर प्रखर रूप से सक्रिय हैं। स्वभाव से मददगार और नेक दिल इंसान हैं
उन्होंने व्यापक रूप से पूरे उत्तराखंड राज्य का भ्रमण किया है। वे
उत्तराखंडी संस्कृति से बहुत प्रेम करते हैं।
श्री दिनेश पाण्डेय जी उत्तरांचल मित्र मण्डल (वसई रोड) जो एक
सार्वजनिक धर्मार्थ रैजिस्टर्ड ट्रस्ट है और वसई मुंबई में भगवान बद्रीनाथ जी के
मंदिर की प्रतिकृति और मानव कल्याण केंद्र का निर्माण कर रहे है, उससे आजीवन सदस्य के रूप से जुड़े हुए हैं। आप
उत्तरांचल मित्र मंडल- वसई के आचार्य मंडल में सर्वोपरि हैं और मंदिर में जब कभी
भी पूजा भागवत इत्यादि
धार्मिक कार्य होते हैं तो आप उसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं। आपने बहुत से
सदस्यों को मंदिर से जोड़ा हैं और संस्था को खुद भी तन मन, धन से सहयोग करते हैं।
आपको वेद, पुराण, उपनिषद और अन्य बहुत
से धार्मिक ग्रन्थों की अधिकांक्ष ऋचाएं
कंठस्थ हैं। आप मुंबई में बहुत से जगहों पर धार्मिक बड़े-बड़े अनुष्ठान कर चुके हैं ।
आप पूजा पाठ पूरी तन्मयता से व पूर्ण वैदिक विधि विधान से करवाते हैं
। कर्मकांड के अलावा आपने ज्योतिष शास्त्रों में भी महारथ हासिल की है।
श्री दिनेश पाण्डेय जी के बृहद सामाजिक दायरा उत्तराखंड
और उसकी संस्कृति के प्रति अगाध प्रेम उनके
धार्मिक, वैदिक, आध्यात्मिक ज्ञान को
देखते हुवे हमने उन्हें स्वर्गा तुल्य
देवभूमि उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व इस वेबसाइट के माध्यम
से धार्मिक, आध्यात्मिक
व वैदिक ज्ञान का प्रचार प्रसार करने की रिक्वेस्ट की और हमारे मार्गदर्शक टीम का
हिस्सा बनाया है और जो उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया। हम उनके तह-ए-दिल से
आभारी हैं!

0 Comments